फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Principal who accused BEO suspended

Kushinagar News: बीईओ पर आरोप लगाने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

Mon, 01 Jan 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Principal who accused BEO suspended
पडरौना। जिले के चार बीईओ पर मनगढ़ंत आरोप लगाने के मामले की हुई जांच में मामला फर्जी निकला है। जांच में मामला उजागर होने पर बीएसए ने दुदही ब्लॉक के एक प्रधानाध्यापक को निबंलित कर दिया है। निलंबित शिक्षक को दूसरे विद्यालय में अटैच कर तीन सदस्यीय टीम जांच टीम गठित कर जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक के संविलयन विद्यालय गौरी शुक्ल के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र के साथ बीईओ सेवरही, मोतीचक, पडरौना व दुदही के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी कर कई आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। 27 दिसंबर को 3.30 बजे बीएसए कार्यालय में चार बीईओ, प्राथमिक शिक्षक संघ कुशीनगर के अध्यक्ष राज कुमार सिंह व महामंत्री तथा शिकायतकर्ता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ बीएसए ने संयुक्त सुनवाई की। सुनवाई में सामने आया कि प्राथमिक शिक्षक संघ का पदाधिकारी न होने के बावजूद पदाधिकारी बनकर बगैर किसी साक्ष्य या गवाह के झूठा आरोप लगा चार बीईओ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारी व जिला संयोजक राजकुमार सिंह का यह कहना कि शिक्षक संघ का कोई पदाधिकारी नहीं है। न ही संघ का शिकायती पत्र से कोई लेना-देना है।
विज्ञापन

बीईओ सेवरही, मोतीचक, पडरौना व दुदही ने लिखित रूप से कहा कि शिक्षक का आरोप साक्ष्य विहीन, निराधार एवं मनगढ़ंत है। इससे विभाग सहित खंड शिक्षा अधिकारियों की छवि धूमिल हुई है। कंपोजिट ग्रांट से वर्ष 2021-22 में चार अदद व वर्ष 2022-23 में दो अदद आलमारियों क्रय किया गया है। जबकि जांच में सभी आलमारी पुरानी मिली है। बीएसए ने प्रथम दृष्ट्या कंपोजिट मद में प्राप्त धनराशि के व्यय में अनियमितता, पद के दायित्वों के प्रतिकूल कार्य व्यवहार के आरोप में संजीव कुमार मिश्र (प्रधानाध्यापक), संविलयन विद्यालय गौरीशुक्ल ब्लॉक दुदही को निलम्बित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय शंकर ऊचकीपट्टी दुदही में संबद्ध किया है। शिक्षक पर लगे आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है। बीएसए ने खण्ड शिक्षा अधिकारी नेबुआ नौरंगिया, रामकोला व कसया को जांच अधिकारी नामित कर शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed