{"_id":"6aeb8f478bf102df72050f93","slug":"principal-issues-notice-to-pharmacist-over-shortage-of-medicines-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-171692-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दवाएं कम मिलने पर प्राचार्य ने फार्मासिस्ट को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दवाएं कम मिलने पर प्राचार्य ने फार्मासिस्ट को जारी किया नोटिस
विज्ञापन
अमर उजाला की पड़ताल में नहीं मिली थी दर्द निवारक, सूजन रोधी दवा, मल्टी विटामिन, लिवो सिट्रीजिन, जीरो डॉल एसपी,आई ड्रॉप, खांसी के सिरप, लैक्टुलोज, सुक्राल आदि दवाएं
पडरौना। कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में जरूरी दवाएं नहीं मिलने के मामले में प्राचार्य केपी गौड़ ने फार्मासिस्ट को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने दवा वितरण काउंटर पर उपलब्ध दवाओं की सूची तैयार करने और मरीजों को उनका वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने 31 अक्तूबर के अंक में मेडिकल कॉलेज में दवाओं के अभाव से जुड़ी खबर प्रकाशित की थी। इसमें 325 जीवन रक्षक दवाओं की सूची में शामिल कई महत्वपूर्ण दवाएं दवा वितरण काउंटर पर नहीं मिलने का मामला प्रमुखता से उठाया गया था।
विज्ञापन
दरअसल, मेडिकल कॉलेज में दवाओं की भरपूर उपलब्धता का दावा किया जा रहा है। वहीं, पड़ताल में पुरानी बिल्डिंग के दवा वितरण काउंटर पर सिरदर्द निवारक, सूजन रोधी दवा, मल्टीविटामिन, लेवोसेट्रीजिन, जीरोडोल एसपी, आई ड्रॉप, खांसी के सिरप, लैक्टुलोज और सुक्राल जैसी दवाएं उपलब्ध नहीं मिली थीं।
डॉक्टरों की ओर से ओपीडी में पर्चे पर लिखी दवाएं नहीं मिलने पर मरीजों और तीमारदारों को जन औषधि केंद्र से दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
प्राचार्य केपी गौड़ ने बताया कि अस्पताल में दवाओं की कमी नहीं है। नियमित उपयोग में आने वाली दवाएं उपलब्ध हैं। इसके बावजूद मरीजों को दवाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं, इस संबंध में फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्हें उपलब्ध दवाओं की सूची तैयार करने और वितरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
बुधवार को दवा वितरण काउंटर पर फार्मासिस्ट जयप्रकाश भारती और अन्य कर्मचारी उपलब्ध दवाओं की सूची तैयार करते नजर आए।