{"_id":"69d01f6b2814ce03000f3047","slug":"principal-accused-of-refusing-admission-to-a-person-with-disabilities-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157477-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रधानाचार्य पर दिव्यांग का नामांकन नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रधानाचार्य पर दिव्यांग का नामांकन नहीं करने का आरोप
Sat, 04 Apr 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
दुदही। क्षेत्र के रामपुर बरहन, टोला खानगी निवासी दिव्यांग के पिता ने डीएम और डीआईओएस को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने दिव्यांग बेटे के नवोदय प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर प्रवेश नहीं लेने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव के पंकज कुशवाहा ने डीएम और डीआईओएस को दिए गए पत्र में कहा कि उनका पुत्र बंटू कुशवाहा दिव्यांग है। उसने जवाहर नवोदय विद्यालय की तरफ से आयोजित प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। जब नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए गए थे, तो विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नामांकन लेने से मना कर दिया। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार मिश्रा का कहना है कि छह अप्रैल को सभी अभिभावकों को आमंत्रित किया गया है। वह भी आएं, नामांकन होगा। संवाद