फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Priest murder case: Questions on revelations, demand for investigation

पुजारी हत्याकांड : खुलासे पर सवाल, जांच की मांग

Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Priest murder case: Questions on revelations, demand for investigation
पडरौना। बरवापट्टी थाना क्षेत्र के कपरधिक्का गांव के श्रीरामजानकारी मंदिर के पुजारी फलाहारी बाबा की हत्या का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को जेल तो भेज दिया है, लेकिन पुलिस की यह कहानी गांव वालों के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि राजकरन और मनोज शर्मा दोनों बाबा के भक्त थे। अधिकांश समय मंदिर पर समय बिताते थे। वे ऐसा नहीं कर सकते हैं। वहीं राजकरन की पत्नी पुलिस के खुलासे पर सवाल खड़ा करते हुए दोबारा जांच कराने की मांग की है। मंदिर पर छह पुलिसकर्मियों की तैनाती है। गांव में अभी भी फलाहारी बाबा की हत्या की चर्चा है। कपरधिक्का गांव निवासी राजकरन मोहतो और पश्चिमी चंपारण जिले के मनोज शर्मा को पुलिस ने राजकरन के बेटे नंदलाल की खुदकुशी के प्रतिशोध में हत्या करने का आरोप लगाते हुए बुधवार की शाम को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर गांव वाले दंग रह गए, लेकिन पुलिस की कहानी पर लोगों को विश्वास नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को गांव में सन्नाटा था, लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे, लेकिन फलाहारी बाबा की हत्या की चर्चा कम नहीं थी। सुबह से शाम तक जहां मंदिर पर गुलजार रहता था और लोगों का आना-जाना लगा रहता था। वहां पुलिसकर्मी बाहर दिखे और दो मंदिर के अंदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि घटना की रात ही पुलिस ने साक्ष्य मिटाने के लिए मंदिर कैंपस में पड़े खून के छींटे को धुलवा दिया और खून से सने कपड़े को उठा ले गई। गांव वालों को इसकी जानकारी तक नहीं दी। उसी समय से बरवापट्टी पुलिस की भूमिका संदिग्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed