फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   press briefing of radheshyam singh

मेरे साथ अप्रिय घटना हुई तो जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार : राधेश्याम

Fri, 28 Oct 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
press briefing of radheshyam singh
प्रेसवार्ता करते पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
मेरे साथ अप्रिय घटना हुई तो जिला प्रशासन होगा जिम्मेदार : राधेश्याम
विज्ञापन

- पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप, बोले छीन ली गई है एक्स और वाई श्रेणी की सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने पुलिस-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनकी हत्या होती है तो इसकी जिम्मेदारी जनपद के अधिकारियों की होगी। क्योंकि उनकी एक्स और वाई श्रेणी सुरक्षा छीन ली गई है। पूर्व मंत्री शुक्रवार को पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राजनैतिक संघर्ष और आंदोलन पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि 1992 में किसान आंदोलन के दौरान पुलिस ने हिरासत में लेकर गोली चलाई तो वह बाल-बाल बचे थे। लाठियों से पीटने के बाद मरा जानकर गाड़ी में लादा गया। उन्होंने कहा कि कुशीनगर में प्रशासन उनके राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की बातों में आकर उनकी सुरक्षा हटाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना मूल्य बकाया का भुगतान दिलाने के संघर्ष की वजह से उनके खिलाफ कोई भी साजिश हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि 1995 से अब तक चाहे जिसकी सरकार रही एलआईयू रिपोर्ट व डीएम व एसपी की संस्तुति से उन्हें सरकारी सुरक्षा मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व एमएलसी राम अवध यादव, मुन्ना गोविंद राव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, एकबाल अंसारी, सगीर आलम, यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed