फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   President to show problems

राष्ट्रीय अध्यक्ष को समस्याएं बताएंगे 

Sun, 10 Apr 2016 11:33 PM IST
Kushinagar
Kushinagar Updated Sun, 10 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
President to show problems
गोड आदिवासी समाज की बैठक जूनियर हाईस्कूल में हुई। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना में अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के जिला इकाई की बैठक रविवार को पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल में हुई। इस दौरान गोंड जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में की जा रही हीलाहवाली और धनउगाही पर इन लोगों ने चिंता जताई। लोगों ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र न मिलने से गोंड जाति के लोग आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से पिछड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रामकोला नगर पंचायत के अध्यक्ष महेंद्र गोंड ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा सांसद और केंद्रीय एसपी/एसटी के कल्याण संबंधी संसदीय समिति के सभापति फग्गन सिंह कुलस्ते 30 अप्रैल को जनपद में आ रहे हैं। उनके साथ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ की पूर्व मंत्री रेणुका सिंह गोंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश के सिगरौली जनपद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राधा सिंह गोंड, राष्ट्रीय महासचिव व बिहार सरकार के एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जगजीवन नायक और प्रदेश अध्यक्ष रामजी सिंह गोंड भी आएंगे।
विज्ञापन


इन सभी को गोंड जाति को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों से अवगत कराया जाएगा, ताकि इस समस्या को शासन तक पहुंचाया  जा सके।संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने कहा कि जनपद में लाखों की तादाद में बिरादरी के लोग निवास करते हैं। लेकिन गोंड जाति के लोगों की समस्या सुनने वाला न कोई अधिकारी है और न ही जनप्रतिनिधि। बैठक का संचालन नागेश्वर गोंड ने किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री बिंदेश्वरी गोंड, जिला महामंत्री श्यामदेव गोंड, जिला उपाध्यक्ष ब्रजनारायण गोंड, सुरेंद्र गोंड, दिनेश गोंड, आरपी गोंड, प्रियेश गोंड, महेश गोंड, लल्लन प्रसाद गोंड आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed