फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prepare a microplan for the development of Buddhist area

Kushinagar News: बौद्ध क्षेत्र के विकास के लिए तैयार करें माइक्रोप्लॉन

Wed, 28 May 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 28 May 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prepare a microplan for the development of Buddhist area
कलक्ट्रेट परिसर में कसाडा की बैठक करते डीएम।स्रोत-सोशल मीडियाा
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को कसाडा बोर्ड तथा विनियमित क्षेत्र के सदस्यों के साथ डीएम ने बैठक की। इसमें पुनरक्षित पडरौना महायोजना और कुशीनगर विशेष क्षेत्र महायोजना पर चर्चा कर डीएम ने माइक्रोप्लाॅन तैयार कर बौद्ध विहार परिक्षेत्र का विकास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर को एसडीएम सदर ने विनयमित क्षेत्र पडरौना के तहत सम्मिलित गांवों, उनके विकास के पहलुओं, आधारभूत मानचित्र, समय-समय पर परिवर्तन होने वाले शुल्कों, दाखिल मानचित्रों के बारे में सापेक्ष निस्तारित, शेष व निरस्त हुए नक्शे (भवनों का) आदि के बारे में जानकारी दी। बैठक में डीएम ने धारा-10 में जारी कारण बताओ नोटिस की संख्या काफी कम होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जहां नक्शा पास हो सकता था, लेकिन नहीं कराया गया तो उसे शीघ्र नोटिस देकर अन्य कार्रवाई करें। कुशीनगर क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करें, ताकि कोई पर्यटक यहां आता है तो अधिक से अधिक समय तक रूके। डीएम ने विभिन्न परिक्षेत्रों में लगने वाले आवासीय व व्यवसायिक भवनों के निर्मित क्षेत्रफल पर नक्शा प्रोसेसिंग शुल्क प्रति वर्ग मीटर, विकास शुल्क, अनुज्ञा शुल्क की जानकारी लेते हुए ई-कार्ट चालक, कम्प्यूटर आपरेटर आदि भर्ती करने तथा अन्य विकासात्मक कार्यों के प्रस्तावों पर की चर्चा की। इस दौरान सीडीओ गुजंन द्विवेदी, एडीएम वैभव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed