Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for treating Diwali burn victims; arrangements in hospitals remain inadequate

Kushinagar News: दिवाली पर झुलसे मरीजों के इलाज की तैयारी, अस्पतालों में इंतजाम अधूरे

Sat, 07 Nov 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Preparations for treating Diwali burn victims; arrangements in hospitals remain inadequate
बर्न वार्ड में डॉक्टरों के राउंड पर सवाल, हाटा सीएचसी में बेड पर चादर नहीं
विज्ञापन

दिवाली के मद्देनजर छह अतिरिक्त बेड तैयार कराए गए
पडरौना। दिवाली पर पटाखों से झुलसने वाले मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने मुकम्मल इंतजाम का दावा किया है लेकिन शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज और हाटा सीएचसी की पड़ताल में इंतजाम अधूरे मिले। वहीं, तीमारदारों ने डॉक्टरों के समय से राउंड न करने और साफ-सफाई में लापरवाही की भी शिकायत की। हाटा सीएचसी में भी बेड पर चादर नहीं मिली।
मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में छह बेड का बर्न वार्ड संचालित है। यहां झुलसे मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जाता है। दिवाली को देखते हुए वार्ड के बगल में छह अतिरिक्त बेड भी तैयार कराए गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद बर्न वार्ड की पड़ताल में छह में से किसी भी बेड पर मच्छरदानी नहीं मिली। झुलसे मरीजों को राहत देने के लिए लगाई गई एसी भी बंद थीं। हालांकि, पंखे चल रहे थे। तीमारदार अपने स्तर से चादर और कंबल का इंतजाम किए हुए थे।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि सुबह से दोपहर तक कोई डॉक्टर राउंड पर नहीं आया। मरीजों के उपचार और सुविधाओं को लेकर शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केपी गोंड ने बताया कि दिवाली को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। इमरजेंसी से लेकर बर्न वार्ड तक डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। छह अतिरिक्त बेड भी तैयार कराए गए हैं, ताकि झुलसे मरीजों को तत्काल भर्ती कर उपचार किया जा सके।
समय से नहीं आते डॉक्टर, सफाई भी नियमित नहीं
बर्न वार्ड में चार वर्षीय भतीजे आयुष कुमार को भर्ती कराकर इलाज करा रहे देवरिया टोला निवासी सूरज कुमार ने बताया कि डॉक्टर समय से राउंड पर नहीं आते हैं। वार्ड में नियमित साफ-सफाई भी नहीं होती। मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराई गई है और बेड की चादरें भी नहीं बदली जाती हैं। मरीजों और तीमारदारों की शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
पटाखे से झुलसे बच्चे के इलाज में लापरवाही का आरोप
लतवा मुरलीधर निवासी आफताब ने बताया कि बीते सोमवार को गांव में बरात आई थी। इस दौरान पटाखे छोड़ने से उनका आठ वर्षीय बेटा आहिल राजा झुलस गया था। उसे मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया। तब से उसका उपचार चल रहा है। आरोप है कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ समय से नहीं आते। झुलसे स्थान पर दवा का लेप लगाकर छोड़ दिया जाता है। मरीजों के उपचार और देखभाल में लापरवाही बरती जा रही है।
हाटा सीएचसी में बिना चादर के पड़े मिले बेड
दिवाली पर पटाखों से होने वाली घटनाओं के पीड़ितों को तत्काल उपचार मुहैया कराने के लिए सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक सीएचसी में दो बेड आरक्षित रखने और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा संचालित करने को कहा गया है। इसके बावजूद शुक्रवार को हाटा सीएचसी में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं मिलीं। इमरजेंसी से लेकर सर्जरी के बाद मरीजों को भर्ती करने वाले वार्ड तक बेड पर चादर नहीं मिली।
चीफ फार्मासिस्ट अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि झुलसे मरीजों के उपचार के लिए सिल्वर नाइट्रेट, मोनोसेफ इंजेक्शन और लिग्नोफेन जेल सहित जरूरी दवाएं उपलब्ध हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि दिवाली पर होने वाली घटनाओं को देखते हुए मिले निर्देशों के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपलब्ध संसाधनों से मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

वर्जन
दिवाली के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। पटाखों से झुलसने के मामलों के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक सीएचसी में दो बेड आरक्षित रखने को भी कहा गया है।
डॉ. चंद्रप्रकाश, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed