{"_id":"66283cef3568970d4b0f7b24","slug":"preparations-for-mass-marriage-of-girls-completed-in-sun-temple-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115848-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सूर्य मंदिर में कन्याओं के सामूहिक विवाह तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सूर्य मंदिर में कन्याओं के सामूहिक विवाह तैयारी पूरी
Wed, 24 Apr 2024 04:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। केडी शाही जनजागृति संस्थान तुर्कपट्टी महुअवा की ओर से 26 अप्रैल को सूर्यमंदिर तुर्कपट्टी में सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तरह की तैयारियां पूरीं कर ली गईं हैं।
संस्थान के संरक्षक समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता व प्रबंधक सुधीर शाही ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बताया कि संस्थान पिछले 21 वर्षों में 625 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह करा चुका है। इसकी शुरुआत साल 2003 में सूर्य मंदिर परिसर से ही हुई थी। इस वर्ष भी यह आयोजन मंदिर परिसर में ही होगा। उन्होंने बताया कि सूर्यमंदिर मंदिर परिसर के यज्ञशाला में 11 निर्धन कन्याओं का विवाह होगा, जबकि मंदिर के गेट के सामने सामुदायिक भवन में घरातियों व बरातियों के भोजन की व्यवस्था की गई है। रात 9 बजे भोजपुरी फ़िल्म एवं लोकगीत, लोक परंपरा को नाटकों के माध्यम से जीवंत करने वाले सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के निर्देशक मानवेन्द्र त्रिपाठी की ओर से ...दुखवा में बीतल रतिया.. का मंचन होगा। महिलाओं का प्रतिनिधित्व कर रहीं कंचन गुप्त ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने वाली कन्याओं का सम्मान संस्थान की टीम करेगी। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सीबी सिंह, प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल व अमित वर्मा तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।