{"_id":"62c089e709cd61275865143c","slug":"preparations-for-farewell-were-going-on-order-of-suspension-has-come-kushinagar-news-gkp4424118149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चल रही थी विदाई की तैयारी, आ गया निलंबन का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चल रही थी विदाई की तैयारी, आ गया निलंबन का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चल रही थी विदाई की तैयारी, आ गया निलंबन का आदेश
तहसील में रजिस्टार कानूनगो के पद पर तैनात थे दिनेश लाल श्रीवास्तव
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तहसील में तैनात रजिस्टार कानूनगो के सेवानिवृत्ति होने पर विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान वित्तीय अनियमितता के आरोप में उनके निलंबन का आदेश आ गया।
तमकुहीराज तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो दिनेश लाल श्रीवास्तव पर तहसील क्षेत्र में हुए पोखरों के पट्टे में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगा था। उसकी जांच चल रही थी। 30 जून को वह सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर साथी कर्मचारी एक जुलाई को विदाई समारोह की तैयारी कर रहे थे। कर्मचारी विदाई समारोह के लिए 30 जून को जब एसडीएम एवं तहसीलदार को आमंत्रित करने गए तो अधिकारियों ने रजिस्ट्रार कानूनगो को बुलाकर निलंबन का आदेश पकड़ा दिया। सेवानिवृत्ति के दिन निलंबित होने पर तहसील मुख्यालय पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। तमकुहीराज के तहसीलदार दीपक कुमार गुप्ता ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।