{"_id":"6a365f35c01b973b8bf2a359e99b548b","slug":"preparations-for-counting-fast-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना के लिए तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना के लिए तैयारियां तेज
अमर उजाला/कुशीनगर
Updated Thu, 10 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद प्रशासनिक अमला मतगणना की तैयारी में जुट गया है। बृहस्पतिवार को मतगणना के लिए बनाए गए केंद्रों पर बैरिकेडिंग के साथ ही अन्य कार्य तेज कर दिए गए।
मतगणना के लिए सर्वाधिक 47 टेबल पडरौना और सबसे कम 23 टेबल कसया ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में पड़े मतों की गिनती के लिए लगाने की तैयारी है। मतगणना के लिए कुल 886 टीमें बनाई गई हैं। इनके अलावा 98 टीमें रिजर्व में रहेंगी। मतगणना के लिए कुल 994 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक मतगणना टीम में एक सुपरवाइजर समेत पांच कर्मचारी शामिल किए गए हैं।
मतगणना 13 दिसंबर को सुबह सात बजे से शुरू होगी और परिणाम की घोषणा होने तक जारी रहेगी। प्रशासन की तरफ से जनपद के सभी 14 विकास खंडों में निर्धारित केंद्रों पर मतगणना के लिए बैरिकेडिंग का कार्य बृहस्पतिवार को तेज कर दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम रामकेवल तिवारी के अनुसार मतगणना के लिए कुल 994 टीमें गठित की गई हैं। इसमें से 98 टीमें रिजर्व में रहेंगी।
विज्ञापन
प्रत्येक मतगणना टीम में पांच कर्मचारी शामिल होंगे। मतगणना के लिए दुदही में 29, फाजिलनगर में 32, हाटा में 35, कप्तानगंज में 30, कसया में 23, खड्डा में 30, पडरौना में 47, मोतीचक में 30, नेबुआ नौरंगिया में 30, रामकोला में 32, सेवरही में 29, सुकरौली में 32, तमकुही में 35 और विशुनपुरा ब्लाक में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में पड़े मतों की गिनती के लिए 29 टेबल लगेंगे। मतगणना के लिए दो शिफ्टों में काम करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।