फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   preparation complete, fourth round election today

मतदान सुबह सात बजे से आज, तैयारियां पूरी

Wed, 28 Oct 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर Updated Wed, 28 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए चौथे चरण का मतदान बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे से शुरू होगा। पडरौना, दुदही और विशुनपुरा ब्लॉक में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदानकार्मिकों को बुधवार को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन

सभी शाम तक मतदान स्थल पर शाम तक पहुंच गए। इन तीनों ब्लॉकों के में जिला पंचायत सदस्य पद के 258 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 2577 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 683361 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक के आठ जिला पंचायत और 194 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज से रवाना हुईं।
इस ब्लॉक में 287181 मतदाता हैं, जिनके लिए मतदान करने की व्यवस्था 150 मतदान केंद्रों के 394 बूथों पर की गई है। इस ब्लॉक में 23 सामान्य, 107 संवेदनशील, आठ अति संवेदनशील और 12 अति संवेदनशील बूथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुदही ब्लॉक के छह जिला पंचायत और 149 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां आदर्श एंग्लो इंटर कॉलेज दुदही से रवाना की गईं।
इस क्षेत्र के  212781 वोटरों को 121 मतदान केंद्रों के 270 बूथों पर मतदान करना है। इस ब्लॉक में 64 सामान्य, दो संवेदनशील, 19 अति संवेदनशील और 36 अति संवेदनशील प्लस बूथ बने हैं।
विशुनपुरा ब्लॉक के पांच जिला पंचायत और 126 क्षेत्र पंचायत वार्डों के लिए पोलिंग पार्टियां नेहरू इंटर कॉलेज मंसाछापर से रवाना हुईं।
इस क्षेत्र के 183399 मतदाता को मतदान करने के लिए 99 मतदान केंद्रों पर 239 बूथ बनाए गए हैं। विशुनपुरा ब्लॉक में 59 संवेदनशील, 32 अति संवेदनशील और आठ अति संवेदनशील प्लस बूथ हैं।
इन सभी बूथों पर पहुंचने के बाद कर्मचारी मतदान कराने के लिए तैयारी में जुट गए। सभी बूथों पर प्रात: सात बजे मतदान प्रारंभ हो जाएगा।
कई ऐसे बूथ हैं, जहां की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन की तरफ से वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। डीएम लोकेश एम और एसपी अतुल शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने मतदानकार्मिकों के रवानगी स्थल का जायजा लिया।  

पोलिंग पार्टियों को दी गईं सामग्रियां
जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक में बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान के लिए मतदानकार्मिकों को मतपेटियां और स्टेशनरी वितरित की गईं।
इसके लिए नेहरू इंटर कॉलेज में अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। वहां शुद्ध पेयजल का इंतजाम न होने से कर्मचारी पानी के लिए परेशान रहे।
रवानगी स्थल पर कई मतदान कर्मचारी ऐसे दिखे, जो निर्वाचन ड्यूटी से अपना नाम कटवाने के लिए परेशान थे। सुबह आठ बजे से ही मतदान कार्मिकों को सामग्रियां वितरित की जाने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed