फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   prem prasang mein baadhak banee mahila ko ganvaanee padee jaan

प्रेम प्रसंग में बाधक बनी महिला को गंवानी पड़ी जान

Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
prem prasang mein baadhak banee mahila ko ganvaanee padee jaan
प्रेम प्रसंग में बाधक बनी महिला को गंवानी पड़ी जान
विज्ञापन

दामाद के दोस्त ने चाकू मार किया था घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
गुरवलिया बाजार(कुशीनगर)। प्रेस प्रसंग में बाधक बनी एक महिला की बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सेवरही थानाक्षेत्र के एक युवक ने 22 जून की रात घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। हमला करने का आरोपी दामाद का दोस्त बताया जा रहा है। हालांकि महिला के पुत्र की तहरीर पर तुर्कपट्टी पुलिस ने पहले ही आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
पुलिस के अनुसार तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 48 वर्षीय महिला की चार पुत्रियों में एक की शादी सेवरही थानाक्षेत्र के एक युवक से हुई थी। शादी के कुछ वर्ष बाद उसका निधन हो गया। आरोप है कि दामाद के दोस्त ने उसकी विधवा पत्नी से संबंध बनाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बीच महिला ने पुत्री की शादी चार माह पहले कहीं और दी। इससे नाराज आरोपी 22 जून की रात छत के रास्ते महिला के घर में घुस गया और सोते समय उस पर चाकू से प्रहार करने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण जुटते, इसके पहले वह भाग गया। महिला का इकलौता पुत्र पड़ोसियों की मदद से घायल मां को तमकुहीराज सीएचसी ले गया, जहां अत्यधिक रक्तस्राव होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

23 जून को महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, इलाज के दौरान बुधवार रात महिला की मौत हो गई। तुर्कपट्टी थाने के एसओ जयप्रकाश पाठक ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिली है। मामले में हत्या की धारा परिवर्तित कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed