फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prayagraj reached the final after defeating the host in the cricket competition

Kushinagar News: क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान को हराकर फाइनल में पहुंचा प्रयागराज

Tue, 07 Nov 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj reached the final after defeating the host in the cricket competition
बुद्ध इंटर कॉलेज स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच खेलते कुशीनगर व प्रयागराज के खिलाड़ी।संवाद
- बुद्ध इंटर कॉलेज स्टेडियम में सूबेदार स्वर्गीय मुसाफिर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। सूबेदार स्वर्गीय मुसाफिर अली मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आयोजित सेना कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच सोमवार को प्रयागराज और कुशीनगर के बीच खेला गया। इसमेें प्रयागराज ने कुशीनगर को 46 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। मंगलवार को फाइनल मैच कानपुर व प्रयागराज के बीच खेला जाएगा।

बुद्ध इंटर काॅलेज कुशीनगर के स्टेडियम में चल रहे पांच दिवसीय सेना कप टूनामेंट के चौथे दिन सोमवार को प्रयागराज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 243 रन बनाए। प्रयागराज के कप्तान मोहम्मद फैजान ने सर्वाधिक 60 रन 27 गेंदों में आठ छक्का व दो चौके की मदद से बनाई।
विज्ञापन

आशीष ने 32 गेंदों पर चार छक्के व सात चौके की मदद से 54 रन बनाया। हर्षित नारायण ने 24 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। कुशीनगर टीम के राहुल यादव ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट झटका। शुभम चौधरी व अमन राय ने भी दो- दो विकेट झटके। वहीं सत्यप्रकाश, आदर्श जायसवाल व अमित शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। इसके जवाब में उतरी कुशीनगर की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में छह विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी। इस तरह प्रयागराज ने कुशीनगर को 46 रन से हराकर फाइनल मैच में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशीनगर की तरफ से शुभम चौधरी ने 62 गेंदों पर सात छक्के व 12 चौके की मदद से सर्वाधिक 106 रन की पारी खेली। समीर अंसारी ने 25 गेंदों में तीन चौका और पांच छक्का की मदद से 47 रन की पारी खेली। प्रयागराज की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य यादव, मुहम्मद मुद्दसिर खान ने दो -दो विकेट लिया। प्रयागराज के मुहम्मद मुद्दसिर खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले सेमीफाइनल मैच के मुख्य अतिथि राजेश प्रताप राव बंटी, विशिष्ट अतिथि मनीष गुप्ता दूबे व शैलेंद्र प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। अंत में टूनामेंट के आयोजक अजहर अली ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। कमेंट्री दिनेश सिंह चौहान ने किया। अंपायरिंग फिरोज आलम व अमजद ने किया।
इस दौरान अंशु मणि त्रिपाठी, साबिर, लेफ्टिनेंट वेद प्रकाश मिश्र, सचिन पाठक, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed