{"_id":"60a54d998ebc3ed2b35c7023","slug":"pratiandhir-wood-japt-kushinagar-news-gkp3951343132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी ट्रक पर लदी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी ट्रक पर लदी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनी ट्रक पर लदी प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी गई
पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर 1.20 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार (कुशीनगर)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार बाजार में मंगलवार की देर रात वन विभाग की टीम ने एक मिनी ट्रक पर लदी प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि तस्करी के जरिए लाई गई इस लकड़ी को बोदरवार रेलवे ढाले के पास एक व्यक्ति को बेचा जाना था।
हाटा रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की देर रात खबर मिली कि एक मिनी ट्रक पर प्रतिबंधित प्रजाति महुआ की लकड़ी आ रही है। इस सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी सक्रिय हुए और लकड़ी तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। देर रात बोदरवार रेलवे ढाला के पास एक व्यक्ति लकड़ी बेचने पहुंचा। उसको रोककर पूछताछ की गई तो उसने सच बता दिया।
रेंजर के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए वन कार्यालय भेजा गया है। लकड़ी को ट्रक समेत जब्त किया गया है। प्रकरण की छानबीन हो रही है।