फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   prakatya mahotsaw will be celebrated in son temple

Kushinagar News: 29 से 31 तक तुर्कपट्टी में सूर्य प्राकट्य उत्सव मनेगा

Fri, 28 Jul 2023 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
prakatya mahotsaw will be celebrated in son temple
तुर्कपट्टी महुअवा स्थित गुप्तकालीन सूर्य मंदिर।संवाद
आजमगढ़ से तुर्कपट्टी तक निकाली जाएगी कलश यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पडरौना। पूर्वांचल महोत्सव एवं कुशीनगर महोत्सव की तरफ से संयुक्त रूप से सूर्य प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। यह तुर्कपट्टी के ऐतिहासिक गुप्तकालीन सूर्य मंदिर में स्थापित भगवान सूर्य की मूर्ति का प्राकट्य उत्सव मनेगा, जो 29 से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें देश और विदेश की 109 नदियों के पवित्र जल से भरा कलश 30 जुलाई को तुर्कपट्टी स्थित सूर्य मंदिर पहुंचेगा।

तुर्कपट्टी में स्थित सूर्य मूर्ति नीलम पत्थर की बनी है, जो कि खुदाई के दौरान 31 जुलाई 1981 को जमीन से निकली थी। भगवान सूर्य की इस मूर्ति के स्थापना दिवस को विशेष बनाने के लिए सेंटर फॉर सोशल सर्विसेज एंड रूरल डेवलपमेंट, पूर्वांचल महोत्सव एवं कुशीनगर महोत्सव के संस्थापक अध्यक्ष विनय राय के नेतृत्व में सूर्य प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आयोजक विनय राय ने बताया कि 29 जुलाई को आजमगढ़ स्थित चंद्रमा ऋषि के तपोस्थली से इस कलश यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा बेलौली धाम स्थित लक्ष्मण मंदिर, दोहरीघाट, देवरहवा बाबा मंदिर, बाड़ी पुल, हनुमान मंदिर होते कसया स्थित श्रीराम जानकी मठ पहुंचेगी। यहां से देश के कई प्रमुख मठों के मठाधीश, महंत और संतों की अगुवाई में यह यात्रा 30 को तुर्कपट्टी पहुंचेगी। यहां 29 जुलाई से चलने वाले अखंड रामायण पाठ के पूर्णाहुति के साथ ही 31 जुलाई को भगवान सूर्य की मूर्ति का जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन और वृहद भंडारे के साथी ही यहां पधारे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में मिश्रित सैकड़ों नदियों के जल को शीशी में भरकर प्रसाद स्वरूप दिया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में हैं। वहीं, तुर्कपट्टी के व्यापारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोग भी इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। सूर्य प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed