{"_id":"68e95fb94516ab8d230dbab6","slug":"pradhans-brother-beaten-to-death-in-tamkuhiraj-three-in-custody-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-146978-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तमकुहीराज में प्रधान के भाई की पीटकर हत्या, तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तमकुहीराज में प्रधान के भाई की पीटकर हत्या, तीन हिरासत में
Sat, 11 Oct 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज सीएचसी में जुटी भीड़। स्रोत-सोशल मीडिया
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईपट्टी गांव में शुक्रवार देर शाम कहासुनी के बाद गांव के ही कुछ लोगों ने प्रधान के भाई भोला यादव (55) की पीट कर हत्या कर दी। आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद तमकुहीराज पुलिस समय पर नहीं आई। पुलिस इस मामले में आरोपित पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गोसाईपट्टी निवासी भोला यादव (55) का शुक्रवार देर शाम अपने पड़ोसी मोतीचंद यादव के परिवार के लोगों से किसी बात के लिए कहासुनी होने लगी। धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और मोतीचंद यादव पक्ष के चार से अधिक लोग गोलबंद होकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा आदि के साथ भोला यादव पर हमला बोल दिए। इसमें भोला गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर मौके से भाग निकले।
सूचना पर तमकुहीराज पुलिस मौके पर आई और शव को कब्जे में लें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार का कहना है अचानक मोतीचंद यादव के परिवार के लोग मृतक भोला यादव से उलझ गए और अचानक ईंट-पत्थर से हमला कर दिए।
उसके बाद चार से अधिक लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। कहासुनी के दौरान परिवार के अधिकतर पुरुष सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। इसी का लाभ उठा कर आरोपी पक्ष के लोगों ने पूरी योजना के तहत हत्या की घटना को अंजाम दिया। मारपीट की घटना की जानकारी के बाद परिवार में मौजूद लोगों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तमकुहीराज पुलिस का कोई भी जिम्मेदार समय से मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार का आरोपी परिवार के साथ पुरानी रंजिश भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया दोनों परिवार में पूर्व से जमीनी विवाद रहा है। कहासुनी के बाद मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का कारण रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। आरोपित पक्ष के दो-तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गांव में पुलिस फ़ोर्स तैनात है।