{"_id":"57c713cb4f1c1bc9252cb059","slug":"pradhan-protested","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने अर्द्धनग्न होकर किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने अर्द्धनग्न होकर किया धरना-प्रदर्शन
kushinagar
Updated Wed, 31 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
ध्रना
- फोटो : santosh verma
दुदही। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर दुदही के प्रधानों ने बुधवार को अर्द्धनग्न होकर धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलन के चलते लगातार तीसरे दिन भी ब्लाक कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। प्रधानों ने बृहस्पतिवार से आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है।
दुदही ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा की अगुवाई में ग्राम प्रधान यहां के एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर ब्लाक कार्यालय के सामने 26 अगस्त से धरना दे रहे हैं। प्रधानों का आरोप है कि एडीओ पंचायत राज्य वित्त में सात प्रतिशत कमीशन मांगते हैं। सफाई कर्मियों को गांव में नहीं भेजकर ब्लाक कार्यालय में ही रोककर दूसरे कार्य कराए जा रहे हैं। पहले हुए आंदोलन को एसडीएम कसया के आश्वासन पर खत्म किया गया था। परंतु अब तक कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को सुबह ब्लाक मुख्यालय पर जुटे ग्राम प्रधानों ने शर्ट उतारकर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार से आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस दौरान विनोद कुशवाहा, नंदलाल तिवारी, जावेद अख्तर, अमजद खान, रणजीत सिंह, राजमंगल यादव, बंटी राय, बलिराम चौहान, ओमप्रकाश चौहान, मनोज कुमार, इमाम हुसैन, नगीना गुप्ता, शैलेश कुशवाहा, रामअवध गौतम, शिवशंकर कुशवाहा, शमीम आलम, विजय सिंह, अमरजीत प्रसाद समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।