फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pradhan complained that he received a bill of Rs 25,000 without any connection

Kushinagar News: बिना कनेक्शन के ही आ गया 25 हजार का बिल प्रधान ने की शिकायत

Thu, 12 Jun 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Jun 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Pradhan complained that he received a bill of Rs 25,000 without any connection
अहिरौली बाजार। खोठ्ठा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम सभा तुर्कडीहा में स्थित सामुदायिक शौचालय पर बिना बिजली कनेक्शन के ही विद्युत विभाग ने बिजली का बिल भेज दिया है। उस सामुदायिक शौचालय के अगल-बगल कहीं बिजली का पोल और तार तक नहीं है। फिर भी विभाग की ओर से बिजली का बील भेज दिया गया है, जिसके कारनामे की चर्चा गांव व क्षेत्र में हो रही है। तुर्कडीहा गांव की ग्राम प्रधान सरस्वती देवी ने तहसील में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में सामुदायिक शौचालय बना हुआ है। यहां बिजली विभाग को कई बार लिखित प्रार्थना पत्र देकर कनेक्शन लगवाने का प्रयास किया गया। परंतु विभाग की ओर से कनेक्शन नहीं दिया गया और बिजली विभाग ने बिना कनेक्शन के ही मीटर रिडिंग 984 दिखाकर पच्चीस हजार पांच सौ सात रुपये का बिल भेज दिया। इस संबंध में खोठ्ठा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई महेंद्र नाथ अवस्थी ने बताया कि आज ही मामला संज्ञान में आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed