फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   pradhan burnt ex mla, ado effigy

पूर्व विधायक, एडीओ पंचायत का पुतला जलाया

Sun, 28 Aug 2016 10:32 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sun, 28 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
pradhan burnt ex mla, ado effigy
राजनी‌ितति - फोटो : santosh verma
दुदही। एडीओ पंचायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर चल रहा ग्राम प्रधानों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। ग्राम प्रधानों ने फाजिलनगर के पूर्व विधायक और एडीओ पंचायत का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन


दुदही के प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद कुशवाहा की अगुवाई में क्षेत्र के ग्राम प्रधान तीन दिन से धरना दे रहे हैं। ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना दे रहे ग्राम प्रधानों का आरोप है कि एडीओ पंचायत राज्यवित्त के कार्यों में सात प्रतिशत कमीशन मांगते हैं गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों को वहां न भेजकर कार्यालय में काम कराते हैं। परिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर धनउगाही की जा रही है। 
विज्ञापन


एडीओ पंचायत पर कार्रवाई के लिए 20 दिन पहले भी ग्राम प्रधानों ने धरना दिया था। तब कसया के एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ल ने धरनास्थल पर पहुंचकर एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, जिस पर ग्राम प्रधानों ने धरना स्थगित कर दिया था। ग्राम प्रधानों ने फाजिलनगर के पूर्व विधायक विश्वनाथ सिंह पर एडीओ का बचाव करने का आरोप लगाया। नाराज ग्राम प्रधानों ने रविवार को दिन के लगभग दो बजे पूर्व विधायक एवं एडीओ पंचायत का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना में नंदलाल तिवारी, जावेद अख्तर, अमजद खां, रणजीत सिंह, राजमंगल यादव, बंटी राय, बलिराम चौहान, ओमप्रकाश चौहान, मनोज कुमार, ईमाम हुसैन, नगीना गुप्ता, शैलेष कुशवाहा, रामअवध गौतम, शिवशंकर कुशवाहा, शमीम आलम, विजय गुप्ता, अमरजीत प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed