फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुशीनगर: पीएम मोदी भगवान बुद्ध को नवाएंगे शीश, बौद्ध भिक्षुओं के बीच होगा चीवर दान और संघदान

Sat, 14 May 2022 05:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
PM Modi will renew Lord Buddha head
कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में पीएम मोदी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) और महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में भी शीश नवाएंगे। प्रधानमंत्री के कुशीनगर में संभावित आगमन को लेकर डीएम और एसपी की अगुवाई में शुक्रवार को भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर व विभिन्न बौद्ध विहारों के भिक्षु व होटल प्रबंधकों के साथ म्यांमार बुद्धविहार के सभागार में बैठक हुई। इसमें तैयारियां को लेकर चर्चा की गई। बौद्ध भिक्षुओं ने डीएम से अपनी बात रखी, जिसपर अमल करने की सहमति डीएम ने दी।


 

PM Modi will renew Lord Buddha head
भगवान बुद्ध। - फोटो : अमर उजाला।

म्यांमार बुद्धविहार के सभागार में डीएम एस. राजलिंगम ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि हेलीपैड पर उतरकर कार से मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर गेट तक पहुंचेंगे, जहां गेट से पुरातत्व नियमों का पालन करते हुए मंदिर जाएंगे। मंदिर में भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे। चीवर चढ़ाने के दौरान मंदिर में पांच बौद्ध भिक्षुओं का समूह मौजूद होगा। इसमें भिक्षु संघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर, भिक्षु नंदका, भिक्षु महेंद्र, भिक्षु नंदरतन, भिक्षु अशोक मौजूद रहेंगे।

PM Modi will renew Lord Buddha head
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : ANI

डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री दो से पांच मिनट तक मंदिर में ही मेडीटेशन (ध्यान) करेंगे। इस दौरान विभिन्न मठ व विहार के बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान व संघदान भी करेंगे। प्रधानमंत्री महापरिनिर्वाण मंदिर कब पहुंचेंगे, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री का विशेष विमान कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 16 मई की सुबह नौ बजे उतर जाएगा। यहां से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर फ्लीट से पहले लुंबिनी जाएंगे अथवा रामाभार स्तूप के बगल बने हेलीपैड पर उतरकर महापरिनिर्वाण मंदिर जाएंगे, अभी स्थिति साफ नहीं हुई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi will renew Lord Buddha head
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Social Media

बैठक के बाद डीएम और एसपी ने म्यांमार के राजदूत ऊं माचो आंग व उनकी पत्नी निला आंग से मुलाकात की। राजदूत ने डीएम से कहा कि गत चार वर्षों से कुशीनगर आ रहा हूं, दिन प्रतिदिन कुशीनगर में ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार पावानगर में हुए कार्य को देखकर बहुत खुशी हुई है।

 

विज्ञापन
PM Modi will renew Lord Buddha head
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

16 मई, सोमवार को कुशीनगर और लुम्बिनी की पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार को वाराणसी से सीधे कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने पीएम के लिए बने हेलीपैड से लेकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर तक पूरी व्यवस्था की बारीकी से परख की। तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सीएम योगी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा समक्ष पूजा करने के साथ ही चीवर भी चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा की तथा जरूरी निर्देश दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed