फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Scout-Guide training hones leadership and a spirit of service.

Kushinagar News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से निखरता है नेतृत्व और सेवाभाव

Tue, 27 Oct 2026 03:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Scout-Guide training hones leadership and a spirit of service.
जौरा बाजार। स्थानीय बाजार स्थित पंडित मंगल उपाध्याय पब्लिक स्कूल परिसर में जारी तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हुआ। इसमें स्काउट शिविर और विद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दिवाकर मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण विद्यार्थियों को अनुशासित, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रभावी माध्यम है। इससे बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सेवाभाव और संकट के समय सूझबूझ से निर्णय लेने का गुण विकसित होता है। ऐसे शिविर विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। इसके पहले प्रशिक्षक जेपी रावत ने प्रशिक्षुओं को व्यायाम कराने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार सिंह ने की। अंत में स्कूल के प्रबंधक आलोक चंद्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान अशोक कुमार गौड़, अजय मिश्र, अनिल जायसवाल, श्रीकांत मिश्र, आद्या सिंह, गुरुदत्त उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय, शिवब्रत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed