फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Multiple claimants for the same spot; no record of hoarding allotments.

Kushinagar News: एक ही जगह पर कई दावेदार, होर्डिंग के आवंटन का हिसाब नहीं

Tue, 27 Oct 2026 03:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Multiple claimants for the same spot; no record of hoarding allotments.
65 से 70 लोग एक हजार रुपये की रसीद कटवाकर लगा रहे विज्ञापन बोर्ड, टेंडर और उसकी शर्तों का ब्योरा स्पष्ट नहीं
विज्ञापन

अवधि समाप्त होने के बाद भी लगे होर्डिंग की होगी जांच, अवैध होर्डिंग चिह्नित करने के लिए नगरपालिका गठित करेगी टीम
कसया (कुशीनगर)। नगर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर होर्डिंग की भरमार है लेकिन इनके आवंटन की प्रक्रिया और हिसाब स्पष्ट नहीं है। किस स्थान पर किस ठेकेदार को होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई है, टेंडर की शर्तें क्या हैं, इसका पूरा ब्योरा नगर पालिका के पास नहीं है। नगर पालिका के अनुसार, करीब 65 से 70 लोग एक हजार रुपये की रसीद कटवाकर विज्ञापन बोर्ड लगा रहे हैं। टेंडर की शर्तों और होर्डिंग की अवधि की जांच के लिए अब पालिका टीम गठित करेगी।
शहर के गांधी चौक, पडरौना मार्ग, नवीन सब्जी मंडी, कसाडा चौक, नहर बाईपास, गोपालगढ़, लोहिया पुल, एयरपोर्ट तिराहा और दीवानी कचहरी से देवरिया मार्ग तक जगह-जगह होर्डिंग लगे हैं। अन्य मार्गों पर भी इनकी भरमार है। बिजली के खंभों और पेड़ों पर भी प्रचार सामग्री दिखाई देती है। इसके बावजूद नगर पालिका के पास अवैध होर्डिंग की कुल संख्या का स्पष्ट आंकड़ा नहीं है। ऐसे में यह पता लगाना जरूरी है कि विज्ञापन बोर्ड निर्धारित स्थानों पर अनुमति के अनुसार लगाए गए हैं या नियमों की अनदेखी कर इनकी संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

रसीद कटवाने वालों और होर्डिंग का होगा मिलान
नगर पालिका के अनुसार, शहर में करीब 65 से 70 लोग एक हजार रुपये की रसीद कटवाकर अलग-अलग आकार के होर्डिंग लगा रहे हैं। इन्हें यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि रसीद कटवाने वालों की संख्या और मौके पर लगे विज्ञापन बोर्ड का मिलान होना बाकी है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि कितने होर्डिंग वैध हैं और कितने बिना निर्धारित अनुमति या नियमों के विपरीत लगाए गए हैं। यह भी जांच का विषय है कि अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग लगाने का आवंटन किस एजेंसी या ठेकेदार के नाम किया गया है। कहीं एक ही स्थान पर एक से अधिक एजेंसियों को अनुमति तो नहीं दी गई है। टेंडर की शर्तों में विज्ञापन लगाने का क्षेत्र, अवधि, शुल्क और नियमों के पालन से जुड़े प्रावधानों की जानकारी भी स्पष्ट होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
नगर पालिका की ओर से टीम गठित कर शहर में लगे सभी होर्डिंग चिह्नित कराए जाएंगे। जांच में अवैध पाए जाने वाले होर्डिंग के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-अंकिता शुक्ला, कुशीनगर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed