फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   prabhari mantri inspected dam

Kushinagar News: मंत्रीजी! छितौनी तटबंध कई जगह टूट गया है, जनहित में पुननिर्माण जरूरी

Tue, 29 Aug 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 29 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
prabhari mantri inspected dam
छितौनी तटबंध का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री व विधायक।संवाद
कटान का निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री से बोले खड्डा विधायक विवेकानंद
विज्ञापन

बाढ़ खंड एक्सईएन से मंत्री बोले-शासन को एस्टीमेट बनाकर भेजें, मिलेगी स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी
खडडा। तटबंधों का हाल जानने पहुंचे प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा के सामने खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने बाढ़ से बचाव का मामला पुरजोर तरीके से उठाया। उन्होंने छितौनी तटबंध का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। यह सुनकर मौजूद अफसर अवाक रह गए। मंत्री ने बाढ़ खंड एक्सईएन पर नाराजगी जाहिर करते हुए बंधों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट शासन को भेजने के लिए कहा। इसके अलावा चौपाल में भी गांव वालों ने समस्याएं सुनाईं।
क्षेत्र के मदनपुर गांव के पास छितौनी बंधे के किमी 5.1 के स्पर ए के पास नदी कटान कर रही है। शवदाह गृह के पास कटान स्थल का प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण किया। मदनपुर गांव के परिषदीय स्कूल में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव वालों ने बाढ़ से बचाव के लिए बंधों की मरम्मत और कटान रोकने की बात कही।
विज्ञापन

इसी बीच विधायक विवेकानंद पांडेय ने बाढ़ खंड के जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि छितौनी तटबंध कई जगह टूट गया। इसका दोबारा निर्माण कराया जाए। बाढ़ खंड एक्सईएन एमके सिंह पर प्रभारी मंत्री नाराज हुए तो साथ में मौजूद एक आला अफसर ने मामले को मैनेज किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के कई गांवों के सामने कटान हो रही है। बंधों पर रेनकट बने हैं। इसे तत्काल ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव वालों ने राशन कार्ड में नाम नहीं जोड़ने की शिकायत की। मंत्री ने संबंधित विभाग के अफसर को गांव में कैंप लगाकर लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले।
इस दौरान डीएम रमेश रंजन, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed