फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Prabhakar Kaptanganj and Rajesh Khadda became SDM judicial.

Kushinagar News: प्रभाकर कप्तानगंज और राजेश खड्डा एसडीएम न्यायिक बने

Sun, 24 Dec 2023 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 Dec 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Prabhakar Kaptanganj and Rajesh Khadda became SDM judicial.
कप्तानगंज। डीएम ने शनिवार को कप्तानगंज व खड्डा के न्यायिक एसडीएम बदलने के साथ साथ कप्तानगंज तहसीलदार को खड्डा तहसीलदार न्यायिक का अतिरिक्त प्रभार दिया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज और खड्डा तहसील का सृजन वर्ष 2015 में हुआ। लेकिन अभी तक दोनों तहसीलों में एसडीएम न्यायिक और तहसीलदार न्यायिक का सृजन नहीं हुआ था। डीएम उमेश मिश्रा ने जिले में स्थानांतरित होकर आए एसडीएम प्रभाकर सिंह को कप्तानगंज एसडीएम न्यायिक और एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को खड्डा एसडीएम न्यायिक के पद पर तैनात किया है। इसके अलावा कप्तानगंज के तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी को तहसीलदार न्यायिक कप्तानगंज, खड्डा के तहसीलदार महेश कुमार को तहसीलदार न्यायिक खड्डा, तमकुहीराज के तहसीलदार चंदन शर्मा को तहसीलदार न्यायिक तमकुहीराज, कसया के तहसीलदार को नरेंद्र राम को तहसीलदार न्यायिक कसया बनाया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed