फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power supply remained disrupted until afternoon due to a technical fault in the jumper.

Kushinagar News: जंपर में आई तकनीकि खराबी से दोपहर तक ठप रही बिजली

Wed, 23 Sep 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted until afternoon due to a technical fault in the jumper.
तमकुहीरोड। कस्बा के शुक्ला टोला में मंगलवार को जंफर में तकनीकी खराबी आ गई। इससे दोपहर तक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को जलापूर्ति आदि की परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार को शुक्ल टोला में जम्फर में खराबी आ जाने से आधे दिन बिजली गुल रही। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली के साथ पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। जानकारी होते ही बिजली कर्मियों ने उसे सही कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई। लोगों का कहना है कि जब तक इस फीडर से जुड़े सभी पुराने व जर्जर तारों को बदला नही जाएगा, तब तक तारों के बार-बार टूटने, अनावश्यक फाल्ट और अघोषित बिजली कटौती से निजात मिलना मुश्किल है। कस्बा के अभिषेक शुक्ल, आदित्य वर्मा, राहुल सोनी, बिरबल शर्मा, हरेंद्र यादव, ओमप्रकाश वर्मा आदि ने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों को पत्र लिख कर लोगों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कोइन्दी फीडर से जुड़े सभी पुराने व जर्जर तारों को बदले जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed