फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power supply of 20 villages stalled for 24 hours

24 घंटे से 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

Thu, 07 Oct 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Power supply of 20 villages stalled for 24 hours
24 घंटे से 20 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

पटहेरवा फीडर से जुड़े गांवों में नहीं आ रही बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
पटहेरवा। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के पटहेरवा फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों में 24 घंटे से बिजली नहीं है। इस वजह से उमसभरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बावजूद विद्युत निगम के लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।

वैसे तो इस फीडर से जुड़े उपभोक्ता करीब एक सप्ताह से मनमानी बिजली आपूर्ति से परेशान हैं, लेकिन इधर 24 घंटे से बिजली ही नहीं आ रही है। यह स्थिति धनौजी, मतलुक छापर, भलुही, अवरवा, मठिया, अहलादपुर पोखरभिंडा सहित करीब 20 गांवों की है। क्षेत्र के दिनेश पांडेय, सतीश पांडेय, संजय यादव, मुन्ना अंसारी, इस्लाम खान, आलमगीर, नूर हसन, साबिर सहित कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि एक सप्ताह से इस फीडर के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिजली आपूर्ति मनमाने तरीके से की जा रही है, बुधवार को दोपहर बाद से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। इससे न रात को सो पाए और न दिन में सुकून है। इन लोगों ने बिजली आपूर्ति शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जेई अरुण वर्मा का कहना है कि फाल्ट की मरम्मत कराई जा रही है। इसलिए बिजली आपूर्ति बंद है, जल्द ही आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed