{"_id":"648dfaac77d16b27370c0ab8","slug":"power-supply-disturb-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-218-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टूटकर गिरी एलटी लाइन, शहर में करीब दो घंटे बाधित रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टूटकर गिरी एलटी लाइन, शहर में करीब दो घंटे बाधित रही बिजली
Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 17 Jun 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। नगर के कोतवाली रोड पर शनिवार की शाम पेड़ की डाली टूटकर बिजली के एलटी तार पर गिर गई। इससे एलटी तार टूटकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद सड़क पर जाम लग गया। इसी तरह तिलक नगर पोखरा के पास भी गर्म होकर बिजली का एलटी तार टूटकर गिर गया। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने टूटे तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
जेई सर्वेश दुबे ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे नगर के कोतवाली रोड पर पेड़ की डाली टूटकर बिजली के एलटी तार पर गिर गई। इससे बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिर गई। बिजली का तार सड़क पर गिरने से सड़क के दाेनों तरफ से जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे लाइन मैन राजेश कुशवाहा, मोनू दीक्षित, धनंजय मिश्रा, अजय दुबे ने तार की मरम्मत कराई। इसी तरह नगर के तिलक नगर पोखरा के पास भी एलटी लाइन टूटकर गिर गई। बिजली कर्मियों ने सूचना मिलते ही टूटे तार को ठीक किया। तार टूटने से नगर के कुछ हिस्सों में करीब दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। क्षतिग्रस्त तार की मरम्मत होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।