फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power outage at medical college; patients left in distress.

Kushinagar News: मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल, बिलबिला उठे मरीज

Tue, 30 Jun 2026 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Power outage at medical college; patients left in distress.
पडरौना। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को बिजली व्यवस्था चरमराने से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बिजली गुल रहने से पर्ची काउंटर से ओपीडी तक उमस और गर्मी से लोग परेशान रहे। पंखे नहीं चलने से कतार में बारी का इंतजार कर रहे मरीज और उनके परिवार वाले तिलमिला उठे। दोपहर बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। इस अव्यवस्था के बीच करीब 1400 मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब आठ बजे जैसे ही कॉलेज में मरीज आने शुरू हुए, इसके पहले ही बिजली गुल हो गई। पर्ची काउंटर पर लंबी कतार में खड़े लोग पसीने से तर-बतर हो गए। ओपीडी और प्रतीक्षालय (लॉबी) में लगे पंखे बंद पड़े थे। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। तीमारदारों का आरोप था कि कॉलेज में बैकअप और जनरेटर की व्यवस्था होने के बावजूद पंखे नहीं चलाए गए। इसके कारण ओपीडी और लॉबी में लोग गर्मी से बेहाल रहे। सीएमएस डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति नहीं होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद से आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

0
अव्यवस्था पर बोले मरीज
गैस और पेट दर्द का इलाज कराने सुबह ही आ गया था। यहां राहत मिलने के बजाय भीषण गर्मी में लाइन में खड़ा रहना पड़ा। पंखे बंद होने के कारण खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। पेट की तकलीफ और ज्यादा महसूस हो रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन को कम से कम मरीजों के लिए जनरेटर से पंखा तो चलाना ही चाहिए। - संदीप कुशवाहा, भजन छपरा
विज्ञापन
विज्ञापन

0
चक्कर आने और बीपी की समस्या है। डॉक्टर को दिखाने के लिए जब से लाइन में खड़ी हूं। अब तक पंखा हिला तक नहीं है। ऐसे में गर्मी के कारण चक्कर आने की समस्या और बढ़ गई है। ऐसा लग रहा है कि गिर जाऊंगी। मजबूरी में तीमारदार 10 नंबर कक्ष की जगह 11 नंबर में उपचार के लिए लेकर चले गए। -विजय लक्ष्मी, कुबेरस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed