{"_id":"5ed63ddc8ebc3e904b44d1da","slug":"power-house-start-today-power-crisis-will-be-removed-kushinagar-news-gkp3532912115","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में खत्म होगा बिजली संकट, रामधाम विशुनपुरा उपकेंद्र से सप्लाई आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में खत्म होगा बिजली संकट, रामधाम विशुनपुरा उपकेंद्र से सप्लाई आज से
विज्ञापन

पडरौना। नगर के रामधाम विशुनपुरा में बनकर तैयार 33/11 के नए विद्युत उपकेंद्र से बुधवार की शाम सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इससे नगर के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को सुचारु सप्लाई मिलने लगेगी। बिजली निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पडरौना नगर में करीब 16 हजार विद्युत उपभोक्ता हैं। कठकुइया रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता से अधिक लोड होने से लोगों को लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्या से जूझना पड़ता था। इससे निजात के लिए सदर विधायक व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या की पहल पर रामधाम विशुनपुरा में आईपीडीएस पडरौना न्यू (33/11 केवी) की स्थापना कर 23 अक्टूबर 2019 को 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते इसे चालू नहीं किया जा सका था। अब तकनीकी दिक्कतों को दूर कर इसे चालू करने के लिए विभागीय तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परियोजना प्रबंधक मनीष तिवारी ने बताया कि शिफ्ट, जंफर जोड़ने, कलर कोडिंग और लोड डिवाइडेशन का कार्य मंगलवार को पूरा कर लिया गया है। शेष बचे कार्य को भी बुधवार की सुबह तक पूरा कर लिया जाएगा। बुधवार शाम से इस नए केंद्र से शहर में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के चालू होने से नगर की बिजली आपूर्ति दो भागों में बांट दी जाएगी। इससे नगर के आधे हिस्से यानी करीब आठ हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी।