फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power has been given to justice for the victims: Jatashankar

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मिली है सत्ता : जटाशंकर

Wed, 30 Dec 2020 05:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Power has been given to justice for the victims: Jatashankar
पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए मिली है सत्ता : जटाशंकर
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। स्थानीय बाजार में बीते 26 अगस्त को धरना-प्रदर्शन के मामले में 18 लोगों पर दर्ज मुकदमे की जांच हो गई है। जांच पूरी होने पर इस मामले में फंसे लोगों को राहत मिली है। उसके बाद इन लोगों व पकड़ियार बाजार के व्यापारियों ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक का जोरदार स्वागत किया। लोगों ने इस मामले में विधायक की तरफ से किए गए प्रयासों की सराहना की।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पकड़ियार बाजार में बीते 26 अगस्त को जांच के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर व्यापारियों व आम लोगों ने धरना दिया था। दिन भर चले इस धरना-प्रदर्शन के बाद नेबुआ नौरंगिया थाने में 18 नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज हुआ था। पीड़ित पक्ष की लड़ाई को विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने स्थानीय स्तर से लेकर हाईकोर्ट व मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचाया। शासन के निर्देश पर एसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में इसकी जांच कराई गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगने के बाद बुधवार को पकड़ियार विकास परिषद की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि जनप्रतिनिधि का फर्ज होता है कि जनता की हर समस्या का समाधान कराकर उनको सुखी बनाना। पकड़ियार बाजार के लोग राजनैतिक विद्वेष का शिकार हो गए थे। आम लोगों के न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी गई। उसी का परिणाम है कि पकड़ियार मामले में सभी 18 निर्दोष लोगों पर दर्ज मुकदमा खत्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने पकड़ियार बाजार को थाना बनाने की मांग करते हुए विधायक को पत्र सौंपा। लोगों का कहना था कि नेबुआ नौरंगिया थाने का क्षेत्रफल बड़ा होने व थाने से पकड़ियार बाजार की दूरी अधिक होने के कारण यहां के लोग काफी दिनों से थाना बनाने की मांग कर रहे हैं। भाजपा नेता रोहन गुप्ता व राहुल तिवारी ने विधायक को स्मृतिचिह्न भेंट किया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष हरिगोबिंद रौनियार, पंकज शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि अंजनी शुक्ला, कृष्णमुरारी पांडेय, रोहन गुप्ता, कमलेश पटेल, ग्राम प्रधान हरिलाल गुप्ता, शिवम दूबे, गुड्डू साहनी, ऐतुल्लाह अंसारी, रईस अंसारी, अजय कुशवाहा, नागेंद्र मोहन, मनिराज कुशवाहा, राकेश मोहन, बेचन कुशवाहा, पुरुषोत्तम दूबे, महेंद्र कुशवाहा, अवधेश कुशवाहा, चिराग अंसारी, सर्वजीत गुप्ता, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed