{"_id":"5a662cfb4f1c1b6b268b5f4b","slug":"postponed-quota-selection-process-due-to-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामा के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामा के कारण चयन प्रक्रिया स्थगित
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करते लोग।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
फाजिलनगर। क्षेत्र के गांगीटीकर ग्राम सभा में कोटेदार चयन के लिए बुलाई गई खुली बैठक के दौरान हंगामा होने पर चयन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। 18 वर्षों से रिक्त चल रही इस दुकान के लिए कोटेदार चयन की उम्मीद टूटने से लोग निराश हैं।
सोमवार को दोपहर 12 बजे एडीओ पंचायत लालचन्द्र प्रसाद के देखरेख में कोटेदार चयन के लिए प्राथमिक विद्यालय परिसर में खुली बैठक शुरू हुई। ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह और सचिव रंजना प्रजापति ने कोटेदार चयन के लिए दावेदारी पेश कर रहे उम्मीदवारों से अपने समर्थकों की लाइन लगवाने को कहा। इस दौरान कहासुनी और हंगामा के बीच ग्राम प्रधान और सचिव ने मामला संभालने का प्रयास किया लेकिन नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद एडीओ पंचायत ने बैठक निरस्त करते हुए चयन प्रक्रिया स्थगित करने की घोषणा कर दी।
वहीं एडीओ पंचायत लालचंद प्रसाद ने कहा कि हंगामा की वजह से बैठक निरस्त की गई। जल्दी ही नई तारीख तय करके पुलिस फोर्स की मौजूदगी में चयन प्रक्रिया पूर्ण कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान जितेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व प्रधान प्रदीप सिंह, गुलाब चौहान, नंदलाल सिंह, प्रभु सिंह, रामजीत सिंह, रामानंद सिंह, कमला, लालचन्द्र प्रसाद, इसमुहम्मद, विद्या ठाकुर, रामभरोसा प्रसाद, अब्दुल रसीद, आसमुहमद आदि उपस्थित रहे।