फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Post mortem took place after 24 hours due to police negligence

Kushinagar News: पुलिस की लापरवाही से 24 घंटे बाद हुआ पोस्टमार्टम

Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 08 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Post mortem took place after 24 hours due to police negligence
पडरौना। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर का शव दो दिन तक रविंद्रनगर पुलिस की लापरवाही से मोर्चरी में पड़ा रहा। घर वालों के हंगामा करने के बाद रविवार को पटहेरवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने जिम्मेदार पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तरयासुजान थाना क्षेत्र के फागुछपरा गांव निवासी 40 वर्षीय छोटेलाल खरवार मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शुक्रवार को फाजिलनगर के करमहा गांव निवासी नवीन यादव अपनी बाइक से छोटेलाल को साइड पर काम कराने ले जा रहे थे। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउपर रोड पर सिसवा नाहर गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। प्रधान नवीन और छोटेलाल को लोगों ने कसया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे छोटेलाल को लेकर घर वाले मेडिकल कालेज पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रविंद्रनगर थाने से पुलिसकर्मी पहुंचे और शव को मोर्चरी में जमा कराकर भूल गए। न तो खुद पोस्टमार्टम कराया और न ही इसकी सूचना पटहेरवा पुलिस को दी। शुक्रवार की शाम तक इंतजार के बाद परिजन घर चले गए। शनिवार को भी घर वाले पोस्टमार्टम होने का इंतजार करते रहे, लेकिन दोनों थाने के पुलिसकर्मी पंचनामा लेकर नहीं पहुंचे। शनिवार की देर शाम परिजन और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ता देख वहां मौजूद कर्मचारी ने पटहेरवा पुलिस को इसकी जानकारी दी। रविवार को पटहेरवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सीओ अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं है। इसे पता कराता हूं। दोषियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पटहेरवा थानाध्यक्ष राकेश रोशन सिंह ने बताया कि हादसे में मजदूर की मौत की जानकारी नहीं थी। शनिवार की शाम को इसकी जानकारी मिली। रविवार को पुलिसकर्मियों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, रविंद्र नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार का कहना है कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज में मौत की सूचना पर पुलिस गई थी। शव को मोर्चरी में जमा करा दिया गया। पुलिसकर्मी ने पटहेरवा पुलिस को सूचना दी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed