{"_id":"6616f2711a8d658fd30873a4","slug":"possibility-of-light-rain-tomorrow-and-day-after-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-115290-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कल और परसों हल्की बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कल और परसों हल्की बारिश की संभावना
Thu, 11 Apr 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 11 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। एक अप्रैल से बढ़ रहे तापमान से परेशान लोगों को शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग की मानें तो 12 और 13 अप्रैल को जिले में हल्की बारिश और बूंदा-बांदी हो सकती है।
बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री औ न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के प्रभारी डॉ. अशोक सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। इसकी वजह से पर्यावरण में बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उसके बाद 12 और 13 अप्रैल को बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज चमक के साथ बिजली गिरने और ओला पड़ने की आशंका है। मौसम के इस बदलाव को देखते हुए किसानों को गेहूं की मड़ाई समेत अन्य खेती के कार्यों करने के दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए।