{"_id":"64d3edae69c29220000eaf9a","slug":"position-of-unemploymet-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-2893-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर जिले का हर पांचवां बेरोजगार हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर जिले का हर पांचवां बेरोजगार हुनरमंद
Thu, 10 Aug 2023 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
सेवायोजन कार्यालय में दर्ज बेरोजगारों की संख्या 32,540
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बेरोजगारों में सर्वाधिक संख्या प्रोफेशनल कोर्स करने वाले युवाओं की है। इनमें तकनीकी हुनरमंद भी शामिल हैं। वहीं, परास्नातक और अन्य डिग्रीधारक भी इस श्रेणी में हैं। बेरोजगारों में 1404 युवा आईटीआई पास, 3160 पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी और 1238 बीटेक धारी हैं।
सरकारें भले ही ज्यादा से ज्यादा रोजगार मुहैया कराने का दावा कर रहीं हों, लेकिन कुशीनगर का हर पांचवां युवा बेरोजगार है। उनके पास न तो कोई नौकरी है और न ही अपना व्यापार करने के लिए जमा पूंजी। सेवायोजन विभाग में दर्ज आंकड़ों से यह तस्वीर निकलकर सामने आई है। ये लोग नौकरी की तलाश में रोजगार मेलों के चक्कर काट रहे हैं।
सेवायोजन कार्यालय में जो पंजीकरण हैं, उनके अनुसार बेरोजगारों की कतार में 19 से लेकर 59 साल तक के लोग हैं। इसमें 26,920 पुरष और 5620 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें से हाईस्कूल पास 4748, इंटरमीडिएट पास 11986, स्नातक पास 12,034 और परास्नातक पास 2688 लोग बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
इन बेरोजगारों में प्रोफेशनल कोर्स करने वाले युवाओं की संख्या भी कम नही हैं। इन बेरोजगारों की सूची में तकनीकी हुनरमंद भी हैं। बेरोजगारों में 1404 युवा आईटीआई पास, 3160 पॉलिटेक्निक डिप्लोमाधारी और 1238 बीटेक धारी हैं।
रोजगार मेले में बीते सात वर्षों में इतने बेरोजगारों को मिली नौकरी
सत्र ............................... संख्या
2017-18 ........................ 123
2018-19.......................... 1157
2019-20........................... 2075
2020-21 .......................... 2169
2021-22 .......................... 1091
2022-23 .......................... 2442
2023-24........................... 340 (अब तक)
कोट
युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियोंं के मौके मिलें, इसके लिए समय-समय पर रोजगार मेले लगवाए जाते हैं। आने वाले महा में भी रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।
- संजय कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी, कुशीनगर