फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Porn video made viral by hacking WhatsApp ID

Kushinagar News: व्हाट्सएप आईडी हैक कर वायरल किया अश्लील वीडियो

Mon, 01 Sep 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Porn video made viral by hacking WhatsApp ID
गंगुआ बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की व्हाट्सएप आईडी हैक कर हैकरों ने कई व्हाट्सएप ग्रुपों में अश्लील फोटो व वीडियो भेज दिया। इससे गांव के लोग नाराज होकर युवक के घर पहुंचे तो वह घर पर बुखार से पीड़ित मिला। जानकरी के अनुसार रविवार की दोपहर कई व्हाट्सअएप ग्रुपों में एक युवक के व्हाट्सप आईडी से अश्लील वीडियो व फोटो प्रसारित होने लगा। अश्लील सामग्री प्रसारित होते ही पोस्ट डिलीट करवाने के लिए लोग युवक को फोन करने लगे, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। आक्रोशित लोग युवक के घर पहुंच गए। युवक के दरवाजे पर जुटी भीड़ मौके पर शोर-शराबा करने लगी। जिस युवक की आईडी से अश्लील फोटो, वीडियो प्रसारित हुआ था, वह बीते दो दिन से बुखार से पीड़ित बताया जा रहा है। उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। युवक ने बताया बताया कि उसकी व्हाट्सएप आईडी कोई हैक कर ऐसा कर रहा है। युवक ने लोगों से माफी मांगते हुए इसकी शिकायत साइबर सेल में करने को कहा। इसके बाद भीड़ वापस चली आई। रविवार को दिन भर इसकी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed