फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Polytechnic admission process begins

Kushinagar News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू

Mon, 05 Feb 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic admission process begins
पडरौना/मंसाछापर। पॉलिटेक्निक में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। 29 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। 16 मार्च से लेकर 22 मार्च तक ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा होगी। इच्छुक अभ्यर्थियों की दिक्कतों के समाधान के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक में हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां हर रोज विद्यार्थी आकर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंसाछापर में संचालित राजकीय पॉलिटेक्निक संचालित हो रहे हैं। इसमें शहर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक में सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इंडस्ट्रियल कंट्रोल, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर असिस्टेंटशिप में 75- 75 सीटें हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक में इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है।
विज्ञापन




राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय, अनुदानित एवं निजी पॉलिटेक्निक एवं फॉर्मेसी कॉलेजों में सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 16 मार्च से 22 मार्च के मध्य होगी। इसके लिए आवेदन जनवरी माह से ही प्रारंभ हो गया है। 29 फरवरी तक आवेदन को अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। वर्ष 2019 के पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन होती थी। कोरोना के चलते इसके बाद से हर वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन परीक्षा होने लगी। जिले के जो भी छात्र इस वर्ष पॉलिटेक्निक परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
पॉलिटेक्निक में प्रवेश कराने में विद्यार्थियों की रुचि


कोरोना काल के बाद से ही प्रदेश के पॉलिटेक्निक्स में हर वर्ष सोटें खाली रह जा रही हैं। छात्रों का रुझान बढ़े, इसलिए सीटों को भरने के लिए जिम्मेदारों को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। प्रधानाचार्य प्रेमचंद्र गुप्ता ने बताया कि अब कई प्राइवेट पॉलिटेक्निक व फार्मेसी कॉलेज खुल गए हैं। ज्यादातर छात्र उधर ही रुख कर ले रहे हैं। पहले राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए होड़ लगी रहती थी। फोर्स पूरा होने के बाद नौकरी की गारंटी होती थी, अब परिदृश्य में बदलाव होने से ऐसा नहीं है। सरकारी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर कम हुए हैं। ऐसे में इधर छात्रों का रुझान घटा है।


00

प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन हो रहा है, किसी समस्या के लिए बच्चे आकर पूछताछ कर सकते है, इसके लिए एक काउंटर बनाया गया है। -प्रेमचंद्र गुप्त, प्रधानाचार्य, महामाया पालीटेक्निक मंसाछापर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed