फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   polling parties will leave from Buddha Park and Stadium

Kushinagar News: बुद्धा पार्क और स्टेडियम से रवाना होंगी मतदान टुकड़ियां

Sun, 28 Apr 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
polling parties will leave from Buddha Park and Stadium
पडरौना। बुद्धा पार्क और स्टेडियम से मतदान टुकड़ियां रवाना की जाएंगी। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल का शनिवार को सीडीओ और एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विधानसभावार पार्टियों की रवानगी से संबंधित बनाए गए मैप के अनुसार जरूरी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान विधानसभावार वाहनों की पार्किंग, रूट चार्ट के अनुसार वाहनों की निकासी, मतदान कार्मिकों की सुविधा के लिए काउंटर, विधानसभावार लगाए जाने वाले काउंटर समेत अन्य सभी व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई। सीडीओ गुंजन द्विवेदी और उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वैभव मिश्रा ने पंचायती राज विभाग को पार्क की साफ-सफाई कराने, मतदान कर्मियों के वाहनों की पार्किंग के लिए प्रभारी अधिकारी यातायात को निर्देशित किया। खाद्य पदार्थों से संबंधित स्टाल लगवाने के लिए फूड इंस्पेक्टर व पडरौना ईओ को निर्देश दिया। इसी तरह जिला स्टेडियम का निरीक्षण कर रूट चार्ट सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान एएसपी रितेश कुमार, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीडीओ प्रतिभा मिश्रा, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीडी एजी आशीष कुमार, बीएसए डॉ. राम जियावन मौर्य, एआरटीओ मोहम्मद अजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed