फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Polling officer killed while on duty

ड्यूटी के दौरान मतदान अधिकारी की मौत

Fri, 04 Dec 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
अमर उजाला/कुशीनगर Updated Fri, 04 Dec 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
कसया। थानाक्षेत्र के अहिरौली राजा प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 17 पर मतदान के लिए तैनात प्रथम मतदान अधिकारी आशिक अली की मौत हो गई। शाम करीब साढ़े चार बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें गोरखपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 सिंचाई विभाग फाजिलनगर में तैनात आशिक की ड्यूटी तीसरे चरण के मतदान के लिए हाटा ब्लॉक के अहिरौली राजा ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 17 पर प्रथम मतदान अधिकारी के रूप में की गई थी। पोलिंग पार्टी के साथ वहां पहुंचने के बाद वह जरूरी काम निबटा रहे थे।
विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी कमलकिशोर मिश्र के मुताबिक करीब साढ़े चार बजे उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह को जानकारी दी गई। आनन-फानन में आशिक को कसया के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन वहां के डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। उन्हें गोरखपुर से जाया जा रहा था, लेकिन मोहद्दीपुर के आसपास उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पंचायत चुनाव के प्रभारी अधिकारी कार्मिक सीडीओ केदारनाथ सिंह का कहना है कि प्रथम मतदान अधिकारी आशिक अली की मौत की सूचना चुनाव आयोग को भेज दी गई है। उनकी जगह रिजर्व में तैनात कर्मचारी को भेज दिया गया है। आशिक के घरवालों को आर्थिक सहायता के लिए आयोग को अलग से पत्र भी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed