फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Political parties have expressed their consent regarding the 15 proposed polling stations.

Kushinagar News: प्रस्तावित 15 मतदेय स्थलों पर राजनीतिक दलों ने जताई सहमति

Tue, 22 Sep 2026 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Political parties have expressed their consent regarding the 15 proposed polling stations.
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर चर्चा हुई। डीएम एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित मतदेय स्थलों पर अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन

बैठक में जिले में प्रस्तावित कुल 15 मतदेय स्थलों की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई। इनमें 14 मतदेय स्थल विकासखंड कार्यालयों में तथा एक मतदेय स्थल नगर पालिका परिषद पडरौना कार्यालय में प्रस्तावित है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रतिनिधियों से प्रस्तावित मतदेय स्थलों को लेकर सुझाव और आपत्तियां मांगीं। इस दौरान किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई। प्रतिनिधियों ने पूर्व में निर्धारित मतदेय स्थलों को यथावत उपयुक्त बताते हुए सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन

इस दौरान केशव उपाध्याय, धीरज कुमार गोड़, राकेश कुमार पटेल, रामअवध यादव, अयोध्यालाल श्रीवास्तव, सुभाष भाष्कर, नूरूल हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed