फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Policemen did mock drill, learned ways to deal with emergency situations

Kushinagar News: पुलिसकर्मियों ने की मॉकड्रिल, आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के सीखे तरीके

Mon, 14 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Policemen did mock drill, learned ways to deal with emergency situations
पडरौना। कुशीनगर जिले में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को लेकर एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर रविवार को समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष सहित पुलिस लाइन के समस्त पुलिस कर्मियों ने बलवा ड्रिल सामग्री के साथ मॉक ड्रिल की। किसी भी आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए नियंत्रण उपकरणों के साथ बलवा मॉक ड्रिल व दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास किया गया। इस दौरान बलवा ड्रिल की समस्त 10 पार्टियों ने हिस्सा लिया। इसमें एलआईयू , सिविल पुलिस, फायर सर्विस, अश्रु गैस, लाठी पार्टी, फायर पार्टी, रिजर्व पार्टी, फस्ट ऐड, मजिस्ट्रेट और सहायक पार्टी एवं वीडियोग्राफी पार्टियां शामिल थीं। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के मद्देनजर सभी पुलिस बल को अश्रु गैस, पैलेट गन, रबर बुलेट गन, एंटी रायट गन आदि दंगा नियंत्रण उपकरणों का अभ्यास कराया गया। साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण के लिए अमल में लाए जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों एवं टैक्टिस का क्रमवार अभ्यास किया गया। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों को बताया गया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा नियंत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे जिससे कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके। मॉक ड्रिल में कई गतिविधियां शामिल की गईं। इसमें पुलिस कर्मियों को विभिन्न स्थितियों में प्रतिक्रिया देने का अभ्यास कराया गया, जैसे कि भीड़ नियंत्रण, पथराव और आगजनी। उन्हें आंसू गैस, लाठीचार्ज और अन्य बलवा ड्रिल सामग्री का उपयोग करना सिखाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर अभिषेक प्रताप अजेय, क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज अमित सक्सेना, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेश चन्द भट्ट, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed