{"_id":"65cbe5abc7d26c2bcc0a16d4","slug":"police-wait-for-womans-recovery-will-be-sent-to-nari-niketan-kushinagar-news-c-205-1-ksh1007-112519-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस को महिला के स्वस्थ होने का इंतजार, भेजा जाएगा नारी निकेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस को महिला के स्वस्थ होने का इंतजार, भेजा जाएगा नारी निकेतन
Wed, 14 Feb 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के हाईवे पर स्थित बगही गांव के पास शुक्रवार की दोपहर में बच्चे को जन्म देने वाली मानसिक दिव्यांंग महिला का अब भी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। ठीक होने के बाद पुलिस उसे नारी निकेतन लखनऊ पहुंचाएगी।
शुक्रवार की दोपहर बाद हाईवे पर बगही गांव के सामने मानसिक दिव्यांंग महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया था। इस घटना की जानकारी किसी ने एनएचएआई को दी। सूचना पर पटहेरवा पुलिस भी मौके पर पहुंच कर जच्चा बच्चा दोनों को सरकारी अस्पताल तमकुही पहुंचाया, जहा डॉक्टर ने नवजात को मृत घोषित करते हुए महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में पुलिस की निगरानी महिला का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ की एक संस्था ने उसे सुपुर्दगी में लेने की जिम्मेदारी ली है, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। उसके स्वस्थ होने के बाद ही पुलिस उस संस्था को सुपुर्द करेगी। इस संबंध में पटहेरवा एसओ राकेश रौशन सिंह ने बताया कि महिला अस्पताल में काफी हंगामा कर रही है। महिला पुलिसकर्मी उसकी देखभाल के लिए ड्यूटी में लगाई गई है। लखनऊ की संज्ञा नारी निकेतन ने इस महिला को अपने सुपुर्दगी लेने के लिए प्रस्ताव भेजा है। महिला के स्वस्थ हो जाने के बाद उसे पुलिस टीम लखनऊ लेकर जायेगी और सुपुर्दगी में दी जाएगी।