फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police unveiled murder case

टेंपो के लिए प्रेमी ने कराई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
police unveiled murder case
टेंपो के लिए प्रेमी ने कराई थी हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पडरौना। कटनवार गांव के पास बीते शनिवार को जिस महिला का शव मिला था उसकी हत्या प्रेमी ने ही अपने एक दोस्त के साथ मिलकर की थी। वह महिला मित्र के खरीदे गए टेंपो को अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। बात नहीं मानने पर रात में बुलाकर बाइक से उसे ले गया और गला काटकर हत्या कर दी। मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कोशिश जारी है।
कटनवार गांव में एक अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बीते शनिवार को गन्ने के खेत में मिली थी। काफी प्रयास के बाद महिला की शिनाख्त कलावती उर्फ पूजा पुत्री हरिलाल निषाद निवासी बांसगांव टोला तिलगवां थाना विशुनपुरा के रूप में हुई थी। एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूजा की शादी कसय थाना क्षेत्र के गुरमियां निवासी सुबाष निषाद से 14 वर्ष पूर्व हुई थी। पति से संबंध विच्छेद होने पर पूजा अपने मौसी गुलाइची निवासी सोहनपुर थाना कोतवाली पडरौना के संपर्क में थी। वह बड़ी नहर के पास सुनीता चौधरी के यहां रहती थी। इस बीच पूजा का संबंध कटनवार निवासी रामध्यान से हो गया। पूजा ने अपने मौसी के बेटे रमेश साहनी को एक टेंपो खरीदकर चलाने के लिए दिया जिससे रामध्यान बहुत नाराज चल रहा था।
विज्ञापन

वह कई बार टेंपो अपने नाम से कराने के लिए कह चुका था लेकिन पूजा मान नहीं रही थी। इस पर रामध्यान ने अपने मित्र जंगल बेलवा टोला देवकी नगर निवासी नियाज साह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। बीते शुक्रवार की शाम को वह पूजा को सुनीता के घर से बाइक पर बैठाकर ले गया तथा कटनवार के पास बांका से गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने नियाज साह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि रामध्यान की गिरफ्तारी की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले का पर्दाफाश करने वाली टीम में कोतवाल अनुज कुमार सिंह, स्वाट टीम प्रभारी आनन्द कुमार गुप्ता, एसआई अमित शर्मा, राघवेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार, हेड कांस्टेबल मुबारक अली, सुशील कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, सतीश कुशवाहा, वीरेन्द्र सिंह, चन्द्रभान वर्मा, अशोक सिंह, शिवानन्द सिंह, अखिलेश यादव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed