{"_id":"6328b5fe130992503b4c576b","slug":"police-took-camels-to-rajasthan-kushinagar-news-gkp451074464","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंटों को राजस्थान ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंटों को राजस्थान ले गई पुलिस
विज्ञापन
पटहेरवा थाने में क्रेन की मदद से ट्रक में लोड किए गए ऊंट।
- फोटो : KUSHINAGAR
ऊंटों को राजस्थान ले गई पुलिस
पटहेरवा (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में जांच के दौरान मुक्त कराए गए ऊंटों को पुलिस टीम राजस्थान लेकर रवाना हो गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ऊंटों को मेनका गांधी फाउंडेशन शिरोही, राजस्थान को सौंप देगी। ऊंटों को सुरक्षित राजस्थान तक पहुंचाने के लिए एक दीवान और एक सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि ऊंटों को पुलिस टीम की मौजूदगी में संस्था को सौंप दिया जाएगा।
जिले से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश तक पशुओं की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी धवल जायसवाल ने फोरलेन हाई-वे पर जांच के निर्देश दिए। 12 सितंबर को पुलिस की टीम हाई-वे पर जांच कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने ट्रक पर लदे ऊंटों को मुक्त कराते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया। पशु तस्करी के आरोपियों से मुक्त कराए गए ऊंटों को पुलिस थाने ले गई। वहां उनके चारा-पानी का इंतजाम करने में पुलिसकर्मी हलकान होने लगे। इसके बाद पुलिस ने ऐसे स्वयं सेवी संगठनों की तलाश की, जिनको ऊंट सौंपे जा सकें। इसके लिए मेनका गांधी फाउंडेशन शिरोही, राजस्थान ने हाथ बढ़ाया।
सोमवार को कानूनी औपचारिकता पूरी करने के बाद पुलिस टीम दो ट्रकों से ऊंटों से लेकर राजस्थान रवाना हो गई। ऊंटों को भेजने के पहले तमकुही के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. लालमणि यादव, पशुधन प्रसार अधिकारी सुनील सिंह ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिर दीवान अश्वनी राय और कांस्टेबल अवधेश सरोज ऊंटों को लेकर रवाना हुए। इस संबंध में एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस की सुरक्षा में एक ट्रक से ऊंटों को मेनका गांधी फाउंडेशन शिरोही राजस्थान के लिए भेज दिया गया है।