फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police threw stones at those who blocked the road

सड़क जाम करने वालों को पुलिस ने खदेड़ा

Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के जंगल बेलवा गांव के लोगों ने शनिवार को पडरौना-खिरकिया मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। गांववाले उन्हें किसी भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का आरोप लगा रहे थे। ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में अनियमितता का भी आरोप लगाया जा रहा था। सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया तो एक युवक ने उनकी तरफ साइकिल फेंक दिया। इसके चलते वहां तीखी नोकझोंक होने लगी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को लोगों को खदेड़ा और आवागमन सुचारु कराया। 
विज्ञापन

  इसके बाद गांव की महिलाएं पंचायत भवन पर धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर ने महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। पडरौना ब्लॉक के जंगल बेलवा गांव के लोग शनिवार को सुबह करीब 10 बजे पडरौना-खिरकिया मार्ग के किनारे पंचायत भवन पर एकत्रित हुए। गांववालों का आरोप था कि उन्हें आवास, पेंशन, शौचालय समेत तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका आरोप था कि ग्राम प्रधान ने गांव में जो भी विकास कार्य कराया है, उसमें अनियमितता की गई है। इन लोगों ने पंचायत भवन के सामने ही पडरौना-खिरकिया मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के चलते राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।  उधर, जाम की सूचना पर कोतवाल विजय राज सिंह पुलिस के जवानों के मौके पर पहुंचे। कोतवाल लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम खत्म कराने का प्रयास करने लगे तो कुछ युवक उग्र हो गए। इसी बीच और भीड़ में से ही एक युवक ने कोतवाल की तरफ साइकिल फेंक दी। इस दौरान कोतवाल से लोगों की नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर सड़क जाम खत्म कराया। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अजय नारायण सिंह ने गांव के लोगों से वार्ता कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाए जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed