फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police strict against miscreants, statue organizers will get force

Kushinagar News: उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस सख्त, मूर्ति आयोजकों को मिलेगी फोर्स

Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 08 Oct 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Police strict against miscreants, statue organizers will get force
पडरौना। शहर के छावनी में देवी प्रतिमा पर पथराव के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को मूर्ति आयोजकों को उनकी मांग पर पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मूर्ति पंडाल तक ले जाने, पंडाल पर और विसर्जन कराने तक पुलिस आयोजकों के संपर्क में रहेगी, ताकि किसी तरह का कोई विवाद न हो। शहर से लेेकर गांव तक के मूर्ति आयोजकों से पुलिस संपर्क करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस की चूक से शहर के छावनी में तहसील के पास मूर्ति पर पथराव के बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस के काफी मशक्कत के बाद किसी तरह मामला शांत हुआ। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि नवरात्र में बवाल करने वाले उपद्रवियों पर पुलिस शिकंजा कसेगी। मूर्ति आयोजकों को पंडाल तक देवी प्रतिमा ले जाने के लिए, पंडाल से विसर्जन के लिए ले जाने और पंडाल पर पुलिस मुश्तैद रहेगी। थानेदारों को एसपी ने इसके लिए सभी मूर्ति आयोजकों से संपर्क करने के लिए निर्देश दिया है। अगर कोई थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने में टाल मटोल करता है तो इसकी जानकारी मूर्ति आयोजक एसपी के सीयूजी नंबर 945400289 और एएसपी के सीयूजी नंबर 7830666678 पर दे सकते हैं। थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों और कस्बों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed