फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police sent the son who killed his father to jail

Kushinagar News: पिता के हत्यारे बेटे को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 24 Sep 2025 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 24 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Police sent the son who killed his father to jail
कसया। थाना क्षेत्र के चिरगोड़ा धूसी गांव में पिता की तीसरी शादी से नाराज बेटे ने चाकू और रॉड से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। वहीं शव पिता का अंतिम संस्कार उसके साढू ने किया। घटना को लेकर दूसरे दिन गांव में तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। घायल सौतेली मां का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। चिरगौडा धूसी गांव निवासी ईश्वर यादव का पुत्र सत्येंद्र यादव अपने पिता की तीसरी शादी करने पर खुन्नस खाया हुआ था। रविवार की शाम को बाजार से पनीर खरीद कर लाया और खाना खाने के वक्त अपनी सौतेली मां से खाने को लेकर कहासुनी करने लगा। जिसपर पिता से विवाद हो गया। गुस्साए बेटे ने पिता के सिर पर रॉड और चाकू से 6 जगहों पर प्रहार कर दिया।
विज्ञापन

जिससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई उसके बाद खून से लथपथ शव को छत से नीचे फेंक दिया। बीच बचाव में सौतेली मां भी घायल हो गई। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हत्या के बाद बेटे ने घटना की सूचना खुद पुलिस को दी। मामले में सौतेली मां के तहरीर पर पुलिस हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो वहीं सोमवार की शाम को पीएम हाउस से शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार करने के लिए कोई बीड़ा नहीं उठाया तो साढू ने अंतिम संस्कार किया। ईश्वर का बड़ा बेटा विवेक गुजरात के वापी में रहकर कामकाज करता है। पिता की मौत की सूचना के बाद भी गांव नहीं पहुंचा था तो टेकुआटार निवासी साढू ध्रुव ने अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed