फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police sent four people including the husband to jail, search for others intensified

Kushinagar News: पुलिस ने पति समेत चार को भेजा जेल, अन्य की तलाश तेज

Sat, 19 Apr 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Police sent four people including the husband to jail, search for others intensified
अहिरौली बाजार। पत्नी की दहेज के लिए हत्या कर शव दफनाने वाले पति और इसमें सहयोग करने वाले इसकी मां के साथ दो पटीदारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा, स्कूटी, बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। इसमें सहयोग करने वाली गुड़िया समेत फरार रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अहिरौली थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के टोला पोखरियहवां निवासी गीता मौर्या की हत्या कर पति विशाल मौर्य ने पटीदारों की मदद से शव को पुरैनी गंडक नदी के किनारे दफना दिया था। पुलिस ने आरोपी पति विशाल मौर्य को बृहस्पतिवार को रामकोला थाना क्षेत्र के राजपुर खास घाट रगड़गंज से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी मां चंद्रावती देवी, सहयोगी पटीदार आशुतोष उर्फ टुनटुन, राधेश्याम को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हत्या के बाद शव को दफनाने में कई रिश्तेदार भी शामिल हैं, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed