{"_id":"65493b28cfd3de90fd02d43a","slug":"police-seized-gangsters-property-worth-rs-14-lakh-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7344-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस ने जब्त की गैंगस्टर की 14 लाख की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस ने जब्त की गैंगस्टर की 14 लाख की संपत्ति
विज्ञापन
- सेवरही थाने की पुलिस ने की कार्रवाई
पडरौना। सेवरही पुलिस ने सोमवार को एक गैंगस्टर की 14 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की। उसमें दस लाख रुपये की कीमत का एक मकान और चार लाख रुपये का एक पिकअप शामिल है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा और सेवरही थाने के इंस्पेक्टर हर्षवर्द्धन सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि दुर्गेश पासवान महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना के मुजहना बुजुर्ग गांव का निवासी है। उसकी अचल संपत्ति एक मकान जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये है। वहीं, इसी गांव के दूसरे अभियुक्त सत्येंद्र पटेल के भी अपराध से अर्जित किए गए चल संपत्ति पिकअप, जिसकी कीमत लगभग चार लाख रुपये है। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत जब्त किया गया।