{"_id":"631a2fdc52e99a372d28a8e9","slug":"police-removed-tents-on-information-of-conversion-kushinagar-news-gkp4498409105","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने हटवाया टेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण की सूचना पर पुलिस ने हटवाया टेंट
विज्ञापन

जटहा बाजार। थाना क्षेत्र के कंठीछापर में बृहस्पतिवार को धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंट हटवा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिना इजाजत कार्यक्रम करने से मना किया। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।पुलिस का कहना है कि प्रकरण की छानबीन की जा रही है। धर्मांतरण का मामला सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
कंठीछापर गांव के जमुवान टोला में बृहस्पतिवार को एक धर्म के सचेतक व कार्यक्रम आयोजक के रूप में एक व्यक्ति ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। उसमें क्षेत्र के गई गांवों के अतिरिक्त बिहार के मंझरिया, पिपरासी परसौनी से काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहां प्रार्थना सभा चल रही थी। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस पहुंची और कार्यक्रम को रोक दिया।
कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए बताया कि प्रार्थना सभा में उनके रोग दूर होते हैं। प्रसाद स्वरूप जल ग्रहण करने से बीमारियां दूर होने लगती हैं। सभा में मौजूद लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध जताया। इस दौरान कार्यक्रम से जुड़े एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस थाने चली गई। इस संबंध में एएसपी रितेश सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन के निर्देश दिए गए हैं। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।